नई दिल्ली, जून 5 -- जून के महीने की एंटरटेनिंग शुरुआत हो चुकी। इस मंथ में ओटीटी और थिएटर में कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज हो रही हैं। सबसे इंट्रेस्टिंग बात है कि जून के महीने में मिलेनियल किड्स की बल्ले-बल्ले रहेगी। इस मंथ 90 के दशक लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर्स मनोरंजन का तगड़ा डोज देने वाले हैं। माधुरी दीक्षित बॉबी देओल, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और रवीना टंडन। इन सबकी फिल्में रिलीज हो रही हैं।मां-बहन माधुरी दीक्षित की मां-बहन नेटफ्लिक्स पर 4 जून से स्ट्रीम हो रही है। फिल्म डार्क कॉमेडी है। मूवी में माधुरी सिंगल मदर हैं। तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा माधुरी की बेटियां बनी हैं। तीनों की जिंदगी में तब तूफान आता है जब उनके पड़ोसी की बॉडी किचन में पड़ी मिलती है। फिल्म में सस्पेंस है और हल्की-फुल्की कॉमेडी भी। मूवी में रवि किशन भी ...