नई दिल्ली, जून 28 -- जुलाई का महीना ओटीटी लवर्स के लिए बेहद धमाकेदार होने वाला है। इस महीने कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और एप्पल टीवी+ पर रिलीज होने वाली है। अगर आपको ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है तो ये लिस्ट अपने पास सेव कर लें।1. प्रीतम एंड पेड्रो रिलीज डेट: 3 जुलाई प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार '3 इडियट्स' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ये वेब सीरीज क्रिएट की है, इसकी कहानी लिखी है और इसे प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है। अमित दुबे की किताब 'हिडन फाइल्स' और 'रिटर्न ऑफ द ट्रोजन हॉर्स' से प्रेरित इस सीरीज से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अपना डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज में अर्शद वारसी और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं।2. साइलो सीजन 3 रिलीज डेट: 3 जुलाई प्लेटफॉर्म: Apple TV+ '...