नई दिल्ली, जून 29 -- July Monthly Horoscope 2026: नया महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि जुलाई उनके लिए कैसा रहेगा। किसी की नौकरी में तरक्की होगी या नहीं, कारोबार में फायदा मिलेगा या नहीं, सेहत कैसी रहेगी और किस राशि को संभलकर चलना होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने ग्रहों की चाल के आधार पर जुलाई महीने का राशिफल बताया है। उनके अनुसार, इस महीने कुछ राशियों के लिए अच्छे मौके बनेंगे, जबकि कुछ लोगों को सेहत, खर्च और रिश्तों के मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी।आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जुलाई मासिक राशिफल। मेष राशि- जुलाई की शुरुआत में सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और महीने के दूसरे हिस्से में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसका असर मेष राशि पर मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य ...