नई दिल्ली, जून 30 -- जुलाई का महीना हर किसी के लिए एक जैसा नहीं रहने वाला। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय राहत और तरक्की लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। खासकर पैसों के लेन-देन, नौकरी, कारोबार और सेहत से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को जुलाई में कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।मेष राशि इस महीने किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। नौकरी में छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। जितना धैर्य रखेंगे, उतना फायदा होगा।कर्क राशि कर्क राशि के लोगों को इस महीने खर्च पर नजर रखनी होगी। किसी को पैसा उधार देने या लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। परिवार में भी बात करते...