नई दिल्ली, जून 30 -- July Numerology Horoscope 2026: जुलाई का महीना कई लोगों के लिए नई शुरुआत का संकेत लेकर आया है। अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख से निकाला गया मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और आने वाले समय के बारे में संकेत देता है। इस महीने कुछ मूलांक वालों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। वहीं, कुछ लोगों को पैसों के लेनदेन, सेहत और रिश्तों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं जुलाई का महीना मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28) जुलाई आपके लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। कारोबार करने वालों को पुराने संपर्कों से फायदा हो ...