नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- JSW MG Motor भारत में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी तेजी से अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही है। कंपनी का लेटेस्ट प्रोडक्ट मैजेस्टर है। मैजेस्टर के बाद कंपनी अपने लाइनअप में कुछ और नई गाड़ियों की एंट्री कराने वाली है। कंपनी की इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में चार धाकड़ एसयूवी शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड एसयूवी हैं। तो आइए जानते हैं कि जेएसडब्ल्यू एमजी भारत में कौन-कौन सी नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रहा है।MG iM6 एमजी की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी इसी साल इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाली है। इसकी सीधी टक्कर हुंडई की आयोनिक 5, किआ ईवी6 जीटी, बीवाईडी सीलायन 7 और टेस्ला मॉडल Y जैसे प्रोडक्ट्स से होगी। इंटरनैशनल मार्केट में iM6 रियर वील ड्राइव और ऑल वील ड्राइव में आती है। रियर वील ड्राइव वर्जन में सिंगल...