नई दिल्ली, अगस्त 10 -- JSW MG Motor India अपनी नई थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV को 26 अगस्त 2026 को लॉन्च करने वाली है। इसका नाम MG Hector Hawk है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पहले आएगा। वहीं, इसके प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मॉडल को 2026 के आखिर में इंट्रोड्यूस किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 20 लाख से 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। यह नई एसयूवी मौजूदा हेक्टर का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं होगी। इसका Wuling Starlight 560 पर बेस्ड है और यह एमजी के नए ADAPT आर्किटेक्चर पर बेस्ड पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा। यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज-एक्सटेंडर जैसे अलग-अलग पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। इसकी टक्कर Mahindra XEV 9S जैसी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी।तीन रो वाली बड़ी SUV स्टारलाइट 560 की लंबाई 4,745mm, चौड़ाई 1...