नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारत में न्यू एनर्जी मोबिलिटी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, JSW MG मोटर इंडिया ने आज MG एडॉप्ट (एडवांस ड्राइव आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी) को पेश किया है। यह भारत का पहला मल्टी-न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) प्लेटफॉर्म है। फ्यूचर रेडी मॉड्यूलर आर्किटेक्चर के रूप में डिजाइन किया गया MG एडॉप्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV), प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (PHEV) और रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल (REEV) का प्रयोग करता है, जो सिंगल इंटेलीजेंट प्लेटफॉर्म पर कई ऊर्जा समाधानों को एक साथ लाता है।भविष्य के लिए तैयार एक प्लेटफॉर्म ग्राहकों की बदलती जरूरतों और तेजी से बदलते मोबिलिटी परिदृश्य को पूरा करने के लिए इंजीनियर किया गया MG एडॉप्ट, एक बुद्धिमान मॉड्यूलर आर्किटेक्चर क...