नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- JSW Group ने भारत के इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में नए ब्रैंड AMPSTAR के साथ एंट्री की है। JSW Greentech के तहत आने वाले इस ब्रैंड के जरिए कंपनी देश में इलेक्ट्रिक बस और ट्रक ऑफर करेगी। इन व्हीकल्स का प्रोडक्शन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कंपनी के 90 एकड़ के प्लांट में किया जाएगा। AMPSTAR के व्हीकल्स में 150kW से 500kW तक का पावर आउटपुट मिलेगा। कंपनी ग्राहकों को डायरेक्ट पर्चेज के अलावा लीजिंग और Battery-as-a-Service (BaaS) जैसे ऑप्शन भी देने वाली है।55 टन का इलेक्ट्रिक ट्रक होगा पहला मॉडल कंपनी की इलेक्ट्रिक बसों की रेंज 7 मीटर से 18 मीटर तक होगी। इन्हें स्टाफ ट्रांसपोर्ट, शहरों में चलने वाली बस, इंटरसिटी और स्कूल बस जैसे अलग-अलग कामों के लिए तैयार किया जाएगा। ट्रक सेगमेंट में AMPSTAR का पहला मॉडल...