नई दिल्ली, अगस्त 2 -- JSW-MG के नए प्रोडक्ट्स की भारत में लॉन्चिंग को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। कंपनी दो मॉडल के साथ इंडियन कार मार्केट में एंट्री करने वाली है। ये दोनों गाड़ियां एसयूवी हैं। इनका नाम- Jetour T2 और iCar V23 है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार भारत में ये दोनों मॉडल 2027 की शुरुआत में डेब्यू कर सकते हैं। उम्मीद है कि दोनों एसयूवी को जनवरी में होने वाले 2027 Bharat Mobility Expo में JSW-MG के स्टॉल पर शोकेस किया जा सकता है। कंपनी इन दोनों मॉडल्स के जरिए इंडियन मार्केट में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही है।Jetour T2 Jetour T2 एक प्रीमियम SUV है। इसकी लंबाई करीब 4.78 मीटर और व्हीलबेस करीब 2.7 मीटर है। इसमें बॉक्सी और रगेड डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे एक दमदार एसयूवी वाली पहचान देता है। भारत में इसे प्लग-इन हाइब्...