रांची, सितम्बर 18 -- झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में ईडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। ईडी की रांची यूनिट ने झारखंड और उड़ीसा में कुल 7 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी पीएमएलए की धारा 17 के तहत यह तलाशी और जब्ती की कार्रवाई कर रही है। घोटाले का मुख्य आरोपी संजय कुमार डालमिया है, जिसने अधिकारियों के साथ मिलकर जेएससीबी के साथ फ्रॉड किया था।अधिकारियों के साथ मिल हुआ था बड़ा फ्रॉड मामला सरायकेला के जेएससीबी शाखा का है। यहां के अधिकारियों के साथ मिलकर संजय कुमार डालमिया ने बड़ा फ्रॉड किया था। इन आरोपों के चलते रांची की ईडी टीम ने शुक्रवार को ऐक्शन लिया और झारखंड समेत उड़ीसा के 7 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...