रांची, अगस्त 5 -- झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा धरना बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा। इस बीच प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शाम को तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की संभावना है।SDO टीम आंदोलनकारियों के पास पहुंची धरनास्थल पर बुधवार को प्रशासन की ओर से रांची के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कुमार रजक के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने और वार्ता के लिए आगे आने की अपील की। हालांकि, अभ्यर्थी इस बात पर अड़े रहे कि बातचीत मीडिया की मौजूदगी में ही होगी, ताकि पूरी प्रक्र...