रांची, जुलाई 22 -- झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग की डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच आयोग ने 25 जुलाई से प्रस्तावित झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। सीआईडी के अनुसार, मंगलवार को रांची पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जेपीएससी कार्यालय और राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य जुटाए गए। जांच में मिले सबूतों के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। ग...