रांची, अगस्त 14 -- झारखंड में जेपीएससी 14वीं पीटी में कथित धांधली में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक आरोपी बुद्धेश्वर भगत ने स्वीकार किया है कि पीटी (प्रारंभिक परीक्षा) पास कराने के एवज में 100 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की योजना बनी थी। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थी से अंतिम चयन के बदले एक करोड़ और एसटी अभ्यर्थी से 80 लाख वसूली की दर तय हुई थी। पीटी पास कराने के लिए 11 अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये एडवांस लिए गए थे। इस तरह 1.10 करोड़ की वसूली हुई। बुद्धेश्वर ने बताया कि मेंस के बाद 50 फीसदी और साक्षात्कार के पहले पूरी रकम नकदी लेने की योजना थी। सेटिंग के लिए 24 अभ्यर्थियों ने संपर्क किया था। इनमें 11 ने 10-10 लाख रुपये दो किस्तों में एडवांस के रूप में मुख्य साजिशकर्ताओं तक जमा किए थे। पैसा देने वाले 11 अभ्यर्थियों में कपिल कुमार महत...