रांची, अगस्त 6 -- झारखंड लोक सेवा आयोग (JP) में कथित अनियमितता के मामले में सीआईडी झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट और उनके पास से मिली कार्बन ओएमआर शीट की एफएसएल जांच कराएगी। वहीं सीआईडी ने रिमांड के दौरान केस के मास्टरमाइंड के रूप में चिह्नित अभय कुमार तिवारी, टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह और मो उस्मान से पूछताछ की। जेपीएससी परीक्षा में अभ्यर्थियों से वसूली करने वाले सिंडिकेट के संबंध में अभय से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ओएमआर शीट में गड़बड़ी के मॉड्स पर मो उस्मान से विस्तृत जानकारी ली गई। बता दें कि सीआईडी ने सभी सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर कार्बन शीट की मांग भी की थी। पांच अगस्त शाम पांच बजे तक सीआईडी ने इसके लिए डेडलाइन तय की थी।1700 विद्यार्थियों ने सौंपी है ओएमआर शीट सीआईडी सूत्रों के मुताबिक 2204 प...