रांची, जून 6 -- झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का संशोधित परिणाम आखिरकार परीक्षा आयोजित होने के करीब दो वर्ष बाद जारी कर दिया है। यह परीक्षा 10 मार्च 2024 को रांची समेत राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने से लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। जेपीएससी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के 9 फरवरी 2026 के आदेश के आलोक में परीक्षा की उत्तर कुंजी की पुनर्समीक्षा की गई। इसके बाद संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी तैयार कर उसी के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम प्रकाशित किया गया है। आयोग ने बताया कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा वर्ष 2023 के लिए विज्ञापन संख्या 2022/23 के तहत कुल 138 रिक्...