नई दिल्ली, जून 2 -- JoSAA Counselling 2026 Registration dates : जोसा काउंसलिंग के जरिए बीटेक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 2 जून से शुरू होगी। ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने 23 आईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 56 जीएफटीआई सहित कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्ष 2026-27 के दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार आईआईएससी बेंगलुरु में दाखिला जोसा काउंसलिंग से होगा। देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित इन संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन आज मंगलवार को शाम 5 बजे से शुरू होंगे। जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून तक चलेगी। इस बीच पहले मॉक सीट एलोकेशन 8 जून और द्वितीय मॉक सीट एलोकेशन 10 जून को जारी किए जाएंगे।...