मुख्य संवाददाता, जुलाई 1 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में बीटेक समेत अन्य कोर्स में नामांकन के लिए सेकंड राउंड सीट आवंटन मंगलवार को जारी किया गया। जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) की ओर से जारी सेकंड राउंड आवंटन में आईआईटी धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार पार कर गई। केमिकल साइंस फाइव ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स में 27,148 रैंकर को यह सीट आवंटित की गई। पहले राउंड में आईआईटी धनबाद की क्लोजिंग रैंक 25,728 गई थी। ऐसे में संस्थान की क्लोजिंग रैंक पीछे चली गई। यह पहला मौका है, जब संस्थान की क्लोजिंग रैंक 27 हजार पार कर गई हो। वहीं दूसरी ओर संस्थान की ओपनिंग रैंक 1655 दूसरे राउंड में भी कायम है। बताते चलें कि वर्ष 2026 में आईआईटी धनबाद में 1210 सीटों पर नामांकन लिया जा रहा है। पहले राउंड में खाली सीटों को भरने के लिए सेकंड राउंड सीट आव...