नई दिल्ली, अगस्त 10 -- दिन की शुरुआत ठहाकों के साथ करना चाहते हैं, तो कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ें। इन चुटकुलों में आपको सास-बहू की नोक-झोंक मिलेगी, तो कहीं टीचर-स्टूडेंट की गपशप। इन्हें पढ़कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे और आपका स्ट्रेस भी दूर हो जाएगा। तो चलिए आपको कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ाते हैं। 1. ससुर जी (गुस्से में): "सुना है कि तुम सुबह उठते ही अपनी सास को ताने मारती हो?" बहू (शांत होकर): गलतफहमी है ससुर जी... हम दोनों मिलकर सुबह-सुबह एक-दूसरे का हाल-चाल लेते हैं। बस फर्क इतना है कि चाय मेरी तरफ से होती है और कड़वाहट दोनों तरफ से! 2. ऑपरेशन के बाद पप्पू बोला- डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं? सामने से आवाज आई- बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए, मैं तो चित्रगुप्त हूं। 3. एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर मैले कुचैले कपड़ों में बहुत थका ...