नई दिल्ली, जून 6 -- अगर रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप भी बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं और हंसना भूल गए हैं तो आपके लिए हम कुछ जोक्स लेकर आए हैं जो आपको यकीनन हंसा सकते हैं। ये जोक्स पति-पत्नी की नोकझोक से जुड़े हैं। इन जोक्स को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं या फिर स्टेटस पर भी लगा सकते हैं। पढ़िए, हंसी से लोटपोट करने वाले जोक्स- यह भी पढ़ें- चिंटू-पिंटू के धमाकेदार फनी जोक्स, सुबह को मजेदार बनाने के लिए जरूर पढ़ें 1) पत्नी (गुस्से में): मैं इतनी देर से पूछ रही हूं कि चाय में चीनी कितनी डालूं, पर तुम जवाब ही नहीं दे रहे! पति (डरते हुए): डार्लिंग, जितनी मीठी तुम हो, उतनी ही डाल दो। पत्नी: अच्छा, ठीक है... फीकी ही बना देती हूं! 2) पत्नी: अजी सुनते हो, डॉक्टर ने मुझे वजन कम करने के लिए रोजाना बाहर घूमने जाने को कहा है। आप मुझे क...