नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सास-बहू का रिश्ता प्यार, अपनापन और नोकझोंक से भरा होता है। इस रिश्ते में कभी मीठी तकरार तो कभी मजेदार बातें होती रहती हैं, जो चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए सास-बहू से जुड़े 15 मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। अगर आप खुद बहू हैं, तो ये मजेदार चुटकुले अपनी सास को जरूर भेजें। 1. एक सास ने नई-नवेली बहू से पूछा : बहू, मान लो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी? बहू : तो मैं उठकर सोफे पर बैठ जाऊंगी सास: अगर मैं भी आकर सोफे पर बैठ जाऊं तो क्या करोगी? बहू: तो मैं फर्श पर चटाई बिछाकर बैठ जाऊंगी सास: अगर मैं भी चटाई पर आ जाऊं तो फिर क्या करोगी? बहू: तो मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी। सास (मजे लेते हुए आ...