नई दिल्ली, जून 17 -- जोक्स पढ़कर जब आप खिलखिलाकर हंसते हैं तो शारीरिक और मानसिक रूप से एक बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया होती है, जो तनाव को दूर करने और खुशी का अहसास कराने में मदद करती है। सुबह के समय बॉडी से हैपी हार्मोन रिलीज करने के लिए यहां दिए देवरानी जिठानी वाले जोक्स को पढ़ें। इन जोक्स को पढ़ने के बाद जोरदार हंसी आना तय है। 1) जिठानी: तुम्हें पता है? पड़ोस वाली शर्मा जी की बहू अपनी सास से अलग होने के लिए तांत्रिक के पास गई थी! देवरानी (हैरान होकर): दीदी, फिर क्या हुआ? जिठानी: क्या होना था... तांत्रिक ने उसे नींबू, मिर्च और एक तागा दिया। देवरानी: तो क्या सास अलग हो गई? जिठानी: नहीं, सास तो वहीं रही, पर तांत्रिक और शर्मा जी की बहू गायब हो गए! 2) देवरानी: दीदी, भैया ने मुझे इस बर्थडे पर सोने का हार गिफ्ट किया है। आपके वाले भैया ने आपको क...