नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- अगर आपने 12वीं कक्षा पास कर ली है और पुलिस में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार अवसर आ गया है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) ने राज्य के पुलिस विभाग में क्लास-3 के कुल 3,000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बड़े भर्ती अभियान के तहत लोकरक्षक कैडर (कांस्टेबल) और तकनीकी कैडर (मोटर ट्रांसपोर्ट) में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 (दोपहर 2:00 बजे) से 16 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) गुजरात सरकार के आधिकारिक ओजस (OJAS) पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।पदों की डिटेल्स गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने तीन अलग-अलग भर्ती नोटिफिकेशन के अंतर्गत इन पदों की डिटेल्स जारी की है। कुल 3,000 पदों में से 2,841 पद लोकरक्षक कैडर के ल...