नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- अगर आप 10वीं और 12वीं पास हैं और इंडियन कोस्ट गार्ड की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर है। दरअसल, तटरक्षक बल ने कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट (CGEPT) 2026 के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के कुल 365 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास और संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 21700 से 29200 रुपये तक सैलरी मिलेगी।किन पदों पर होगी भर्ती? भारतीय तटरक्षक बल की इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर कुल 365 रिक...