नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर देश की दिग्गज सरकारी कंपनियों (PSUs) में एक शानदार करियर की शुरुआत करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी और अच्छी खबर आई है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) कंपनी ने इंजीनियर ट्रेनी के 319 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 के प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है।ब्रांच-वाइज पदों की डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता पावरग्रिड द्वारा कुल 319 रिक्तियों को तीन प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांचों में विभाजित किया गया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 250 पद ...