नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- MECL Non-Executive Online Form 2026 Last date: सरकारी क्षेत्र में तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद जरूरी और जॉब अलर्ट है। मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL) में विभिन्न नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद होने वाली है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन, असिस्टेंट ऑफिसर, ड्राफ्ट्समैन और मैकेनिक समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो बिना समय गंवाए कल तक अपना ऑनलाइन फॉर्म अवश्य भर दें। MECL द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 122 रिक्त पदों को भरा जाएगा।आवेदन की अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण तिथियां इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए समय बहुत कम बचा है, क्योंकि ऑ...