नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में ट्रेड, तकनीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आवेदन की घड़ी समाप्त होने वाली है। आईओसीएल के वेस्टर्न रीजन मार्केटिंग डिविजन (महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, दमन व दीव और दादरा व नगर हवेली) द्वारा निकाली गई 335 अप्रेंटिस पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) बेहद करीब आ गई है। जो अभ्यर्थी टेक्निकल और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के साथ अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर बिना देर किए अपना फॉर्म जमा कर दें।पदों की डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता आईओसीएल ने विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस ...