नई दिल्ली, मार्च 17 -- JNVST Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। यह परिणाम विशेष रूप से 'समर-बाउंड' विद्यालयों के लिए जारी किए गए हैं। देश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। Jawahar Navodaya Summer Bound Class 6 result Direct Linkकहां और कैसे देखें अपना जेएनवी समर बाउंड रिजल्ट? नवोदय विद्यालय समिति ने परिणामों को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया है। छात्र और उनके अभिभावक नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं:सबसे पहले नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।...