नई दिल्ली, फरवरी 2 -- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पांच पीएचडी छात्रों को 2 सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों में जेएनयू छात्र संघ के सभी 4 मुख्य पदाधिकारी भी शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, इन छात्रों ने नवंबर 2025 में विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में लगे फेशियल रिकग्निशन एक्सेस गेट्स में तोड़फोड़ की थी। दोषी पाए जाने के बाद इन सभी छात्रों को तुरंत प्रभाव से कैंपस से बाहर कर दिया गया है और उन पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मुख्य प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि 21 नवंबर 2025 को लाइब्रेरी में लगे करीब 20 लाख रुपये की लागत वाले एफआरटी सिस्टम को इन आरोपी छात्रों ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर नुकसान पहुंचाया था। जांच से पता चला ...