JNU के प्रोफेसर पर यौन शौषण के आरोप, 10 छात्रों ने दी शिकायत
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के कम से कम 10 छात्राओं ने इसकी शिकायत करते हुए प्रोफेसर पर आरोप लगाए हैं। यूनिवर्सिटी की इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी (ICC) इन आरोपों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ये शिकायतें लगभग एक महीने पहले की गई थीं। इनमें आरोप लगाया गया कि प्रोफेसर ने अपने घर पर पार्टियों में बुलाया और यौन संबंध बनाने की कोशिश की। आरोपों के मुताबिक प्रोफेसर ने छात्राओं को कैंपस में बने अपने घर पर होने वाली पार्टियों में बुलाया था, जहां उन्होंने कथित तौर पर गलत तरीके से यौन संबंध बनाने की कोशिश की। उन पर क्लास के दौरान अश्लील टिप्पणी करने का भी आरोप है।आईसीसी इन आरोपों की कर रही जांच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.