नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेगा। इस दौरान कांग्रेस सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी। बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष और सांसद रूपा कुमारी चौधरी इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ महिला मोर्चा की प्रभारी और सांसद डी. पुरंदेश्वरी भी मौजूद रहेंगी।JNU ने प्रोफेसर के पद से हटाया, आंतरिक जांच में दोषी पाए गए यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने पिछले सप्ताह बिमोल अकोइजम को प्रोफेसर के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। ...