नई दिल्ली, जनवरी 6 -- दिल्ली में पैदल चलने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) एक नया फुट ओवरब्रिज बनाने जा रहा है। यह ब्रिज वेदांत देशिका मार्ग पर बनेगा, जो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के मुख्य गेट और IIT दिल्ली के गेट नंबर 5 को जोड़ेगा। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।बढ़ते ट्रैफिक और हादसों ने बढ़ाई जरूरत वेदांत देशिका मार्ग पर ट्रैफिक तेजी से बढ़ा है। आउटर रिंग रोड से छतरपुर और वसंत कुंज जाने वाले लोग अब अधचिनी रूट की बजाय इस सड़क को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पैदल यात्रियों के लिए खतरा बढ़ गया है और इस इलाके में कई हादसे हो चुके हैं। PWD अधिकारी ने कहा, 'यह ब्रिज स्थानीय लोगों और छात्रों को सुरक्षित और आसान आवाजाही देगा।'प्रोजेक्ट की लागत और समयसीमा प्रोजेक्ट की अनुमान...