रांची, जून 3 -- 18 जून को राज्यसभा 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें झारखंड की भी दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। ये दोनों सीटें पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन और दीपक प्रकाश के कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई हैं। अब इन दो सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ये दोनों सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाने की संभावना है। इसमें एक सीट पर जेएमएम की जीत तय है, लेकिन कांग्रेस के हिस्से में राज्यसभा की एक सीट आएगी या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है।आइए जानते हैं क्या है समीकरण झारखंड में कुल 81 विधायक हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 34 विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास हैं। झारखंड की एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कुल 28 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में जेएमएम की एक सीट तय है, लेकिन कांग्रेस के पास एक राज्यसभा सीट जीत...