नई दिल्ली, मार्च 2 -- JKSSB Police Constable Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज 2 मार्च 2026 को अंतिम दिन है। जो युवा जम्मू-कश्मीर पुलिस का हिस्सा बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके पास ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से गृह विभाग के तहत कांस्टेबल (Armed/IRP और SDRF) सहित विभिन्न संवर्गों में 600 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि बीत जाने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।पदों की डिटेल्स और रिक्तियां JKSSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 669 रिक्तियों को भरना है। इसमें शामिल प्रमुख पद इस प्रकार है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.