नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- आज ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको क्राइम थ्रिलर, रोमांस, एक्शन से भरी हुई कई शानदार फिल्में और सीरीज देखने को मिलती हैं। थिएटर में फिल्में रिलीज होती नहीं कि लोगों इसके ओटीटी पर आने का इंतजार करने लगते हैं। आज हम आपको जियो हॉटस्टार की एक प्रसिद्ध फेंटेसी ड्रामा (Fantasy Drama) टीवी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अबतक 8 सीजन आ चुके हैं। यही नहीं, इसे IMDB पर हाई रेटिंग मिली है। चलिए जानते हैं कौन सी है वो सीरीज?ये एक फेमस सीरीज है हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो काई और नहीं बल्कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) हैं। कुछ सीरीज ऐसी हैं, जिन्हें पूरी दुनिया के लोगों ने प्यार दिया है और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' इनमें से एक है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अलग- अ...