नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 21.36 पर्सेंट के फायदे के साथ 1358 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में भी कंपनी के शेयर 21.36 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 1358 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये था। वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का इश्यू प्राइस 1119 रुपये था। लिस्टिंग प्राइस पर जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी और सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। 21.36 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो प्लेटफॉर्म्स का IPOजियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर टोटल 21.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स ...