नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Jio Platforms Anchor book details: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ आज 19 अक्टूबर, सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए खुला है। एंकर बुक में रिकॉर्ड तोड़ डिमांड देखने को मिली है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम कंपनी जियो के एंकर बुक में 2.5 लाख करोड़ रुपये की मांग आई है। यह आंकड़े दिखाते हैं एंकर इनवेस्टर्स में भी इस कंपनी के आईपीओ के लिए जबरदस्त क्रेज है।30 गुना डिमांड जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का साइज 30123 करोड़ रुपये का है। इसमें से एंकर निवेशकों के लिए 8110 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार एंकर बुक में 30 गुना से अधिक डिमांड देश के सबसे बड़े आईपीओ को देखने को मिल रहा है। एंकर निवेशकों में घरेलू म्यूचुअल फंड, एफआईआई, इंश्योरेंस कंपनी, सॉवरेन वेल्थ फंड्स आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बाजार में गिरावट के बीच ...