नई दिल्ली, मई 11 -- JIO IPO Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई वाली जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ जल्द हो सकता है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ फ्रेश इश्यू पर आधारित होगा। यानी मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचने जा रहे हैं। पहले इस बात की चर्चा थी कि आईपीओ में मौजूदा निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी घटा सकते हैं। बता दें, पिछले एक महीने से जियो दुनिया के दिग्गज फंड्स और प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स के साथ मीटिंग की है। इस मीटिंग में जियो के आईपीओ की कीमत, स्ट्रक्चर आदि पर चर्चा हुई है। यह भी पढ़ें- सोना हुआ सस्ता, आज 913 रुपये गिरा भाव, चांदी का रेट बढ़ाJIO IPO का अधिक प्राइस बैंड चाहते हैं निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मौजूदा निवेशक जियो के आईपीओ के लिए अधिक प्राइस बैंड चाहते है...