नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- भारत के शेयर बाजार में अब तक के सबसे बड़े IPO में से एक जियो प्लैटफॉर्म्स की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें टिकी हैं। अब लिस्टिंग से पहले ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने शेयर पर अपनी पहली Buy रेटिंग जारी करते हुए करीब 20% तक तेजी की संभावना जताई है। बता दें Rs.30,213 करोड़ के इस IPO को इन्वेस्टर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। जियो आईपीओ इश्यू कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ।जियो प्लेटफॉर्म्स पर दांव क्यों लगा रहा है नोमुरा? नोमुरा ने जियो पर दांव लगाने के पीछे कई कारण बताया है। नोमुरा ने कहा है कि जियो के पास देश के 42% वायरलेस सब्सक्राइबर, 60% डेटा ट्रैफिक और 43% होम ब्रॉडबैंड हैं। नोमुरा ने जियो प्लैटफार्म्स के शेयर का टार्गेट प्राइस Rs.1,340 रखा है, जो 20% की संभावित बढ़त दिखा रहा। IPO को मिले भारी रिस्पॉन्स का अंदाज...