नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आते ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली। गुरुवार को कारोबार के दौरान रिलायंस के शेयर करीब 3 फीसदी तक उछल गए। जियो के आईपीओ की तारीख और प्राइस बैंड से जुड़ी जानकारी को लेकर निवेशकों में उत्साह बढ़ा है, जिसका असर रिलायंस के शेयरों पर भी दिखाई दे रहा है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर करीब 3 फीसदी चढ़कर 1207 रुपये तक पहुंच गए। बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को भारत के सबसे बड़े शुरुआती आईपीओ में से एक माना जा रहा है। इस IPO को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ...