नई दिल्ली, जून 22 -- Jio IPO News: रिलायंस जियो ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इस आईपीओ के आने से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही फायदा नहीं होने जा रहा है। एक बिजनेस मैन है जिसकी इनवेस्टमेंट जियो आईपीओ की वजह से 6 साल में 100 गुना बढ़ सकता है। हम बात कर रहे हैं महेंद्र नाहटा और उनके परिवार की। जिन्हें इस प्रस्तावित आईपीओ से तगड़ा फायदा होने जा रहा है। बता दें, महेंद्र नाहदा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को टेलीकॉम सेक्टर में आने में बड़ी मदद की थी। यह भी पढ़ें- 8वें पे कमीशन की लखनऊ में आज और कल बड़ी मीटिंग, क्या है मुद्दा?48 करोड़ रुपये का इनवेस्मेंट 800 करोड़ रुपये होगा! जियो प्लेटफॉर्म में महेंद्र नाहटा की कुल होल्डिंग 0.54 प्रतिशत की है। उन्होंने यह हिस्सा 2020 में महज 48 करोड़ रुपये में खरीदा है। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में टेलीकॉम ...