नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Jio IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने आईपीओ के लिए 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तक प्राइस बैंड तय कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत के सबसे बड़े आईपीओ में से एक बन सकता है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 27 करोड़ तक नए शेयर जारी करने की योजना बना रही है। इसके हिसाब से कंपनी निचले प्राइस बैंड पर करीब 28,755 करोड़ रुपये और ऊपरी प्राइस बैंड पर लगभग 30,213 करोड़ रुपये जुटा सकती है। हालांकि, आईपीओ की फाइनल कीमत और कुल साइज की पुष्टि कंपनी की ओर से जारी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स के बाद ही होगी।19 अक्टूबर से दांव लगा सकते हैं एंकर निवेशक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीओ में बड़े संस्थागत निवेशकों यानी एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की प...