नई दिल्ली, जून 11 -- अगर आप Jio, Airtel या Vodafone Idea (Vi) के यूजर्स हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। दरअसल पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी कि देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। जुलाई 2024 में हुई बड़ी टैरिफ बढ़ोतरी के बाद कई एक्सपर्ट्स का मानना था कि अगले एक-दो साल में कंपनियां फिर से कीमतें बढ़ा सकती हैं। लेकिन अब सामने आई एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल ऐसा होने की संभावना कम नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा ग्लोबल प्रॉब्लम और बढ़ती महंगाई की वजह से टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान महंगे करने से बच सकती हैं। फ्यूल, फूड आइटम्स और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती कीमतों का असर पहले से ही आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में यदि मोबाइल प्लान भी महंगे किए जाते हैं तो ग्राहकों पर अति...