नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- अगर आप Jio का SIM सिर्फ इनकमिंग कॉल और बैंकिंग OTP पाने के लिए इस्तेमाल करते हैं और रिचार्ज खत्म होने के बाद भी उसे चालू रखते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। रिलायंस जियो ऐसे ग्राहकों को SMS भेज रहा है, जिनके मोबाइल नंबर पर रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है। इन मैसेज में ग्राहकों को चेतावनी दी जा रही है कि उनकी इनकमिंग कॉल कभी भी बंद हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी बिना रिचार्ज के अपना Jio नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। Beebom की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ऐसे ग्राहकों को SMS भेज रहा है, जिनके रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है। इस मैसेज में बताया जा रहा है कि उनकी इनकमिंग कॉल कभी भी बंद हो सकती हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में जानकारी शेयर की ...