नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में एंट्री ले ली है। इस कंपनी की धमाकेदार एंट्री के बाद अब निवेशकों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों का इंतजार है। आइए जानते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के सितंबर तिमाही के नतीजे कब जारी किए जाएंगे। रिलायंस की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी का बोर्ड 30 अक्टूबर 2026 यानी शुक्रवार को बैठक करेगा। इस बैठक में 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। कंपनी बोर्ड बैठक के बाद अपने वित्तीय प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए एनालिस्ट्स के साथ भी एक बैठक करेगी।NCDs के जरिए फंड जुटाने पर विचार रिलायंस इंडस्ट्रीज का बोर्ड प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए लिस्टेड, सिक्योर्ड य...