नई दिल्ली, जनवरी 14 -- अगर आप उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिन्हें बार-बार रीचार्ज के झंझट से छुट्टी चाहिए तो सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों Jio और Airtel की ओर से कई एनुअल प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। इनकी खास बात यह है कि अगर आप किसी एनुअल प्लान का चुनाव कर रहे हैं तो अगला रीचार्ज सीधे साल 2027 में करना होगा। इस तरह आप पूरे साल टेंशन-फ्री रह सकते हैं और कॉलिंग या डाटा बेनिफिट्स इंजॉय कर सकते हैं।Jio के एनुअल रीचार्ज प्लान्स रिलायंस जियो के 3,599 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी तक रोज 2.5GB डेली डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है। यूजर्स को रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी दिया जा रहा है। प्लान Jio Special Offer के अलावा 35,100 रुपये वैल्यू वाला 18 महीनों का Google Gemini Pro Plan ऑफर करता है। JioTV ...