नई दिल्ली, मार्च 14 -- IPO News: सरकार की तरफ से आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी बड़ी कंपनियों को राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने नियमों में ढील दी है। सरकार की तरफ से बदले गए नियम Jio, NSE जैसी दिग्गज कंपनियों के गुड न्यूज है। आइए जानते हैं कि सरकार ने कहां और कौन से नियमों में बदलाव किया है।क्या-क्या हुआ है बदलाव? 1- अगर कोई कंपनी जिसका इश्यू के बाद मार्केट कैप 1600 करोड़ रुपये तक रहता है तो उन्हें कम से कम 25 प्रतिशत पब्लिक होल्डिंग को रखना होगा। छोटी कंपनियों के लिए लागू इस नियम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- युद्ध के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे हैं सोने के भाव? किस वजह से सुस्त पड़ी चाल 2- ऐसी कंपनियां जिनका मार्केट कैप इश्यू के बाद 1600 करोड़ रुपये से 4000 करोड़ तक रहता है उन्हें पब्लिक के लिए 400 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर करने हो...