Jharkhand Weather Update : झारखंड में 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, भारत वेस्टइंडीज T-20 मैच पर छाए संकट के बादल
रांची, अक्टूबर 7 -- झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी 20 मैच में बारिश और आंधी-तूफान से बाधा आ सकती है। मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान लगाया है। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की शाम ओलावृष्टि के साथ कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। कांके में भारी बारिश हुई। यहां 40.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी समेत राज्य में बुधवार और गुरुवार को भी बारिश होने का अनुमान है। राज्य में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। 9 अक्टूबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बाद राज्य के ऊपर से बादल हटेंगे और मौसम साफ होगा। यह भी पढ़ें- आज छाता लेकर निकलें, बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट; मौसम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.