रांची, अप्रैल 11 -- Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक वृद्धि होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी। दिन के दौरान धूप की तपिश तीखी होगी। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंडी हवा का असर अब खत्म हो रहा है। राज्य में गर्म और शुष्क हवा के प्रवेश के साथ गर्मी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत पूरे राज्य में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हिमालय में हुई बर्फबारी के कारण शुक्रवार को भी ठंडी हवा आने से दिन ठंडा रहा। रांची का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 24 घंटा के मुकाबले कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री र...