Jharkhand SIR: कई बांग्लादेशियों के वोटर बनने की आशंका, EC ने दिए जांच के आदेश
रांची, अगस्त 25 -- Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम जारी है। आशंका जताई जा रही है कि पाकुड़ में बांग्लादेशी नागरिक मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। इस आशंका के तहत चुनाव आयोग ने जांच का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पाकुड़ और साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी को पत्र लिख कर पांच दिनों में रिपोर्ट तलब की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आदिवासी कल्याण समिति, पाकुड़ के अध्यक्ष बरसन किस्कू ने परिवाद पत्र दायर किया था, जिसमें आदिवासी भूमि पर अवैध कब्जा कर मतदाता सूची में गड़बड़ी से संबंधित आरोप हैं। इस पर समुचित कार्रवाई के लिए सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- झारखंड HC का बड़ा फैसला; NCF-FRO नियुक्ति रद्द क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.